उद्धरण - 1033
मैं शादी से बहुत नफरत करती हूँ। शादी अपने को दिया जानेवाला सबसे बड़ा धोखा है।
मैं उसके फूल तोड़कर फेंक देती हूँ। मुझे शादी से नफरत है शादी के बाद होने वाली आपसी धोखेबाजी से नफरत है और उस धोखेबाजी के बाद इस झूठमूठ की यादगार और बेईमानी के पागलपन से नफरत है। और ये गुलाब के फूल ये क्यों मूल्यवान हैं इसलिए न कि इसके साथ बर्टी की जिन्दगी की इतनी बड़ी ट्रैजेडी गुँथी हुई थी। अगर एक फूल के खूबसूरत होने के लिए आदमी की जिन्दगी में इतनी बड़ी ट्रैजेडी आना जरूरी है तो लानत है उस फूल की खूबसूरती पर!
Comments
Post a Comment