वहाँ कुछ दिन पहले राज्यपाल-विरोधियों ने खबर फैलायी कि अगर कोई हरिजन राजभवन के सोफे पर बैठ जाए या कोआ पर्दा छू ले तो राज्यपाल उसका कपड़ा बदलवा डालते हैं। जो भी हो अफ़वाह इतनी ठेठ थी कि इसे फैलाने वाले तक इसे मजा़क की तरह पेश करते थे।
तुम निजी इच्छाओं की पूर्ति और उससे प्राप्त क्षणिक सन्तोष तृप्ति को राष्ट्र, समाज और मनावता की सेवा से क्यों जोड़ते हो, एक में निजी प्रतिशोध का सुख है और दूसरे में मानव अस्तित्व की गरिमा का आनन्द। करोड़ों आम लोगों से जुड़ने की दिव्य अनुभूति! यह सही है कि तुम्हारे साथ बड़ा घृणित व्यवहार किया गया है लेकिन यह समझ लो कि यह सुलूक इसलिए नहीं हुआ कि तुम ऊँचे कुल में पैदा हुए हो, तुम ब्राह्मण हो उसका स्पष्ट कारण यह है कि तुम अपने देश की आजादी, देश के लोगों का कल्याण चाहते हो!
Comments
Post a Comment