उद्धरण - 1008
बंगाल में दादी के साथ मजाक करने का रिवाज है दीदी इस बात को जानती थीं और कभी-कभी बड़ा करारा मजाक कर बैठती थीं।
उन्हें राजगृह में एक सियार मिल गया था जो उन्हें देखकर तीन बार ठिठक-ठिठककर खड़ा हुआ-जैसे कुछ कहना चाहता हो! दीदी का विश्वास था कि वह बुद्धदेव का समसामयिक था और उसी युग की कोई बात कहना चाहता था; क्योंकि दीदी ने स्पष्ट ही उसके चेहरे पर एक निरीह करुण भाव देखा था। आहा उस युग के स्यार भी कैसे करुणावान होते हैं।
Comments
Post a Comment