उद्धरण - 830

हर्षद मेहता, नरसिंह राव, चंद्रास्वामी, सुखराम, लालूप्रसाद यादव, जयललिता के नामों की एक सूची बनाकर एक बड़े लिफाफे में वे कतरनें जमा कर रहे हैं। एक दूसरे लिफाफे में बोसनिया का युद्ध, इराक-ईरान युद्ध, रूस में पावरोटी के लिए लंबी लाइन, इथोपिया के भूखे मरते बच्चों के चित्र उन्होंने डाल रखे हैं। तीसरे लिफाफे में बंगलूर की विश्वसुंदरी प्रतियोगिता, माइकल जैक्सन, देवराला सती के मामले में अभियुक्तों के दोषमुक्त होकर छूटने की सूचनाएं इकट्ठी की हुई हैं।

Comments

Popular posts from this blog

उद्धरण - 797

उद्धरण - 549