उद्धरण - 625
इसने मुख्यमंत्री को समझा रखा है कि इससे दो फ़ायदे होंगे। एक यह कि यह खाऊकमाऊ नज़रिये से बेमिसाल योजना होगी जिसमें जितना लूटना चाहे लूटा जा सकता है। दूसरे मुख्यमंत्री को आने वाले लोकसभा चुनाव में दो तिहाई सीटों पर क़ब्ज़ा चाहिए ताकि वह राष्ट्रीय राजनीति में अपने ख़्वाब पूरे कर सके। संपूर्णानंद ने उसे समझाया है कि देवस्थानों का जीर्णोद्धार, उत्थान, सौन्दर्यीकरण, नवनिर्माण का अभियान पार्टी की झोली को वोटों से भर देगा।
Comments
Post a Comment